मप्र : कोरेगांव की घटना पर दलितों का बुरहानपुर में विरोध प्रदर्शन

भोपाल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में गुरुवार को दलितों ने महाराष्ट्र के कोरेगांव-भीमा गांव में हुई हिंसक घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान 10 से अधिक बसों में तोड़-फोड़ की गई। इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इस मामले में पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक राकेश सागर ने कहा कि अभी हालात काबू में हैं।

कोरेगांव-भीमा गांव में हुई हिंसक घटना के खिलाफ दलितों ने गुरुवार को बंद का आह्वान भी किया है।

महाराष्ट्र के कोरेगांव-भीमा में आंग्ल-मराठा युद्ध की 200वीं वर्षगांठ पर एक जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के विरोध में दलित संगठनों ने बुधवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493