नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राजीव साटव ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार से दलित संगठनों द्वारा बुधवार को राज्य में बुलाए गए 10 घंटे के बंद के दौरान मारे गए छात्र के परिजनों को सहायता राशि देने का आग्रह किया।

साटव ने लोकसभा में कहा, “पुलिस ने स्कूल जाने वाले एक छात्र पर लाठी चार्ज किया और उसकी मौत हो गई। यह पुलिस अत्याचार का मामला है। पीड़ित के परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि दी जानी चाहिए।”
नांदेड़ में बुधवार को पुलिस की कार्रवाई में योगेश प्रह्लाद जाधव (16) की मौत हो गई थी।
महाराष्ट्र के कोरेगांव-भीमा में हिंसा की वजह से एक व्यक्ति की मौत के विरोध में दलित संगठनों ने बुधवार को ‘महाराष्ट्र बंद’ बुलाया था।
dharmpath.com dharmpath