हिमाचल : मुख्यमंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में अस्पताल उन्नयन की घोषणा की

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी जिले के अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की घोषणा की।

राज्य में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद क्षेत्र में अपने पहले दौरे पर पहुंचे ठाकुर ने बग्सिअद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक सिविल अस्पताल में बदलने की घोषणा की।

पत्नी और मंत्रिमंडल सहयोगी महेंद्र सिंह के साथ पहुंचे ठाकुर का उनके गृह-विधानसभा क्षेत्र सेराज में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

स्थानीय लोगों ने अपने नेता का स्वागत पारंपरिक पोशाक में पारंपरिक लोक संगीत की धुनों पर थिरकते हुए किया।

रास्ते में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि मंडी के लोगों की एक अरसे से मांग थी कि मुख्यमंत्री इसी जिले का हो। काफी लंबे समय बाद सपना हकीकत में बदला है।

ठाकुर मंडी से आने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। मंडी कांगड़ा के बाद हिमाचल का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मंडी की 10 सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी।

हिमाचल में ठाकुर से पहले शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिले से मुख्यमंत्री चुने गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्कूल जाने के लिए तंडी गांव से बग्सिअद की नौ किलोमीटर की यात्रा करते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493