कश्मीर : मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में कम से कम दो आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ अभी जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “अभी तक मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। उनके शव मुठभेड़ स्थल पर पड़े हुए हैं, जबकि तीसरा आतंकी इलाके के एक अन्य घर में घुस गया है। अभियान जारी है।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना के राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कनीरा गांव को घेर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493