इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. कमर अब्बास व सचिव डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से डॉ. हृदय मोहन केसरवानी को अध्यक्ष एवं डॉ. सुशील श्रीवास्तव को सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया।
डॉ. केसरवानी ने कहा, “जिस आशा एवं विश्वास के साथ आप लोगों ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं भली-भांति निर्वहन करूंगा।”
इस अवसर पर डॉ. मदन मोहन वर्मा, डॉ. शकुंतला, डॉ. अनवार, डॉ. हेमलता, डॉ. वीपी गुप्ता, डॉ. हस्सान सहित तमाम चिकित्सक उपस्थित रहे।
dharmpath.com dharmpath