ेउप्र : ठंड के कारण 12वीं तक के सभी स्कूल बुधवार को बंद

जिलाधिकारी का यह आदेश शहर के यूपी बोर्ड, आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश मंगलवार को जारी किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि शीत लहर के चलते लखनऊ के सभी सरकारी, प्राइवेट और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को 10 जनवरी को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

हालांकि जिन स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में प्रयोगात्मक या लिखित परीक्षा चल रही हैं, वह निर्धारित समय व तिथि पर ही होंगी। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को जिले के नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के हिंदी-अंग्रेजी माध्यम के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से लगेंगे। इस अवधि में समस्त परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय में बच्चों के बीच स्वेटर वितरण करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493