बंगाल में हथियारों के अवैध कारखाने का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हथियारों के बड़े जखीरे समेत हथियारों के एक अवैध कारखाने का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को अशोकनगर में एक आम के बगीचे में एक अस्थायी कारखाने का भंडाफोड़ कर नौ बंदूकें और हथियार बनाने के सामान जब्त किए गए।

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “गुप्त सूचना के आधार पर हमने कुमुलिया से सुदाम मजूमदार नामक एक शख्स को पकड़ा और उससे नौ बंदूकें बरामद कीं।”

अधिकारी ने कहा, “पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने स्थानीय स्तर पर उन बंदूकों का निर्माण किया था।”

अधिकारी ने कहा, “हमने मजूमदार से मिली जानकारी के आधार पर हथियार बनाने के काम में लिप्त एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। यह कारखाना टेंट के अंदर अस्थायी रूप से चल रहा था।”

उन्होंने कहा, “कारखाने से भारी मात्रा में कच्चा माल भी बरामद हुआ है।”

दोनों आरोपियों को बुधवार को बारासात जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493