गोल्फ : नटराजन ने राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। गोल्फ खिलाड़ी राजेश नटराजन ने गुरुवार को मर्सिडीज ट्रॉफी गोल्फ मीट क्वालीफायर में जीत हासिल करते हुए राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

राजेश ने 71.8 का स्कोर करते हुए जीत हासिल की। वह इस शहर से क्वालीफाई करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अभिनेता आर. माधवन ने राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था।

जीत से खुश नटराजन ने कहा, “इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का क्वालीफायर राउंड जीत कर मैं काफी खुश हूं और अब मैं राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए उत्साहित हूं।”

तीसरे स्थान के लिए क्वालीफायर शुक्रवार को खेले जाएंगे। यह मुंबई चरण का आखिरी दिन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493