भारत में फरवरी में रिलीज होगी जेरार्ड बटलर की ‘डेन ऑफ थीव्स’

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। स्कॉटिश अभिनेता जेरार्ड बटलर की फिल्म ‘डेन ऑफ थीव्स’ भारतीय सिनेमाघरों में दो फरवरी को प्रदर्शित होगी।

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। स्कॉटिश अभिनेता जेरार्ड बटलर की फिल्म ‘डेन ऑफ थीव्स’ भारतीय सिनेमाघरों में दो फरवरी को प्रदर्शित होगी।

एक बयान के मुताबिक, भारत में ‘डेन ऑफ थीव्स’ को पीवीआर पिक्चर्स लेकर आ रही है। फिल्म में रैपर 50 सेंट (कर्टिस जैक्सन) भी हैं।

फिल्म आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।

बटलर ने कहा, “मुझे इस फिल्म के बारे में सबसे ज्यादा अच्छा यह लगा कि इसकी अपनी खासियत है और इसमें मेरी कई अन्य फिल्मों जैसे ‘हीस्ट’, ‘हीट’, ‘डॉग डे आफ्टरनून’ और ‘फ्रेंच कनेक्शन’ के घटक हैं, लेकिन साथ ही इसकी कहानी पूरी तरह अलग है।”

फिल्म में जॉर्डन ब्रिजेस, पाब्लो श्राइबर, ओशिया जैक्सन जूनियर जैसे कलाकार भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493