बिहार में कोहरा छाया, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान चल रही पछुआ हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 4़.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 7.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में पछुआ हवा चलेगी, जिससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 15 डिग्री से 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने जबकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।”

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर का 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493