बार काउंसिल ने सर्वोच्च न्यायालय मुद्दे पर बैठक की

नई दिल्, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के सदस्यों की शनिवार शाम को एक बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और उनके खिलाफ शुक्रवार को आरोप लगाने वाले चारों न्यायाधीशों से मुलाकात करेंगे।

नई दिल्, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के सदस्यों की शनिवार शाम को एक बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और उनके खिलाफ शुक्रवार को आरोप लगाने वाले चारों न्यायाधीशों से मुलाकात करेंगे।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया(बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा, “हमारी आज (शनिवार) और रविवार को बैठक है। हमारे प्रतिनिधि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और उन चार न्यायाधीशों से समस्या को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए मुलाकात करेंगे।”

उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि चार शीर्ष न्यायाधीशों को अपनी बात कहने के लिए प्रेस वार्ता करनी पड़ी। सर्वोच्च न्यायालय के लिए यह अच्छा नहीं हुआ और इस मुद्दे को ‘आंतरिक रूप से सुलझा लेना’ चाहिए।”

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय न्यायिक इतिहास में एक अभूतपूर्व और असाधारण घटना के तहत सर्वोच्च न्यायालय के चार सेवारत न्यायाधीशों ने एक संवाददाता सम्मेलन कर आरोप लगाया था कि शीर्ष अदालत की प्रशासनिक व्यवस्था ठीक नहीं है।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर के आवास पर बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में न्यायाधीशों ने कहा था, “यह भारतीय न्याय व्यवस्था, खासकर देश के इतिहास और यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय के लिए एक असाधारण घटना है। हमें इसमें कोई खुशी नहीं है, हम यह कदम उठाने पर मजबूर हुए हैं।”

न्यायाधीशों ने कहा था, “सर्वोच्च न्यायालय प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में ऐसा बहुत कुछ हुआ है, जो नहीं होना चाहिए था। देश और संस्थान के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। हमने प्रधान न्यायाधीश को संयुक्त रूप से समझाने की कोशिश की कि कुछ चीजें ठीक नहीं हैं और तत्काल ठीक करने की आवश्यकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493