मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री का स्वागत किया (लीड-1)

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने छह दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे। हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतन्याहू का स्वागत किया।

अपने दौरे में नेतन्याहू गुजरात व मुंबई भी जाएंगे।

2003 में एरियल शेरॉन के आने के बाद यह किसी इजरायली प्रधानमंत्री का पहला भारतीय दौरा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “विशेष यात्रा के लिए विशेष स्वागत..मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर इजरायली प्रधानमंत्री का दिल्ली हवाईअड्डे पर स्वागत किया।”

नेतन्याहू और मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों के कई विषयों व वैश्विक स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ इजरायल के कई कारोबारी आए हैं। नेतन्याहू गुजरात के वडराड में सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन एग्रीकल्चर का दौरा करेंगे और मुंबई में उद्योगपतियों के साथ वार्ता करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493