घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जम्मू एवं कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते के पांच आतंकवादी मारे गए।

सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि आतंकवादियों के एक समूह ने पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश की।

कर्नल कालिया ने कहा कि घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों ने सेना पर गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में पाचं आतंकवादी ढेर हो गए।

पुलिस महानिदेशक एस.पी वैद ने इस अभियान के बारे में ट्वीट कर कहा, “दुलांजा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते के पांच आतंकवादियों को जम्मू और कश्मीर पुलिस, सेना और (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) सीएपीएफ के संयुक्त अभियान में मार गिराया गया।”

उन्होंने सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा, “अच्छा काम करते रहिए।”

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मारे गए सभी आतंकवादी पाकिस्तान के नागरिक थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493