बगदाद में दोहरे बम विस्फोट में 16 मरे (लीड-1)

बगदाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को दोहरे बम विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि हमले को सुबह अल-तायारन चौक के पास के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। उसने अपने विस्फोटक बेल्ट में विस्फोट कर खुद को उड़ा दिया। इस जगह पर कई कामगार काम कर रहे थे।

इसके साथ ही सड़क किनारे दूसरा बम विस्फोट हुआ। सूत्रों ने इससे पहले मृतकों का आंकड़ा छह और घायलों का आंकड़ा 24 बताया था।

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, “फिलहाल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है और कुल 67 लोगों के घायल होने की खबर है।”

फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इराक के भीड़भाड़ वाले इलाकों में हुए अधिकांश हमले आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अंजाम दिए हैं।

बीते सप्ताह बगदाद में आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 10 घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493