युवा उत्सव : युवा संसद में 700 बच्चों ने हिस्सा लिया

ग्रेटर नोएडा, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय युवा उत्सव 2018 के चौथे दिन सोमवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में सात बिंदुओं पर युवा संसद का आयोजन किया गया। युवा संसद की विषय वस्तु ‘न्यू इंडिया’ (नवभारत) रखी गई। संसद में विभिन्न राज्यों के लगभग 700 बच्चों ने भाग लिया।

हर सेशन में 2 युवाओं को पहला और दूसरा स्थान उनकी प्रस्तुति के हिसाब से दिया गया। युवा संसद के विषयवस्तु में रोजगार व स्वरोजगार, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सांस्कृतिक सभ्यता, सतत विकास के लिए तकनीक, व्यवहार व रवैया और युवाओं के विकास के लिए विचार और नए भारत का शासन विषय शामिल रहे। अलग-अलग चरणों में सभी विषयों पर युवाओं ने चर्चा की और अपने अभिनव विचार दिए।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित 22वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में सोमवार को युवा संसद के दौरान युवाओं ने न्यू इंडिया का रोड मैप दिखया। साथ ही युवाओं ने इस बात पर भी चर्चा की कि देश का भविष्य कैसा हो, विकसित भारत की तस्वीर कैसी होनी चाहिए और इसके लिए सरकार के साथ मिलकर युवा किस तरह देश के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493