स्कूल में बच्चों पर नजर रख सकेंगे दिल्ली के अभिभावक

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक कैमरे की मदद से अपने बच्चों पर नजर रख सकेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह घोषणा की।

उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने प्रत्येक सरकारी विद्यालय में लग रहे कैमरों की प्रगति की समीक्षा की है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभिभावक अपने फोन के जरिये किसी भी समय अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाई करते हुए देख सकेंगे। इससे समूचे तंत्र में पारदर्शिता आएगी। इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493