ब्लॉकचेन अकादमी स्थापित करेगा केरल

तिरुवनन्तपुरम, 18 जनवरी (आईएएनएस)। केरल में संचालित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान-केरल (आईआईआईटीएम-के) देश में अपनी तरह का पहला केरल ब्लॉकचेन अकादमी का शुभारंभ करने वाला है।

आईआईआईटीएम-के ने एक बयान में कहा कि यह अकादमी आईआईआईटीएम-के और ब्लॉकचेन समूहों के वैश्विक नेटवर्क ब्लॉकचेन एजुकेशन नेटवर्क (बीईएन) का संयुक्त उपक्रम है और संस्थान के टेक्नोपार्क परिसर में स्थापित किया जाएगा।

एमएलजी ब्लॉकचेन कंसल्टिंग के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) माइकल गोर्ड इसकी शुरुआत करते हुए शुक्रवार को इसकी वेबसाइट लांच करेंगे। गोर्ड बीईएन के सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी हैं।

आईआईआईटीएम-के के निर्देशक साजी गोपीनाथ ने कहा कि अकादमी ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी से लोगों की भलाई, क्षमता बढ़ाने वाले उपक्रमों तथा आविष्कारों को तवज्जो देने की योजना है।

गोपीनाथ ने कहा कि केरल के लिए इस अकादमी की स्थापना राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और आधुनिक प्रौद्योगिकी में नवउद्यमियों को बढ़ावा देने वाले क्रियाकलापों के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में एक छलांग साबित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493