नेतन्याहू ने चाबाड हाउस का दौरा किया

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को यहां 2008 मुंबई हमले में अपने माता-पिता को खोने वाले मोशे होल्ट्सबर्ग के साथ चाबाड हाउस का दौरा किया और इसे स्मारक (लीविंग मेमोरियल) बनाने की घोषणा की।

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को यहां 2008 मुंबई हमले में अपने माता-पिता को खोने वाले मोशे होल्ट्सबर्ग के साथ चाबाड हाउस का दौरा किया और इसे स्मारक (लीविंग मेमोरियल) बनाने की घोषणा की।

यहूदियों के पारंपरिक टोपी ‘किप्पाह’ पहने नेतन्याहू का चाबाद हाउस के सह निदेशकों रब्बी इजरायल कोजलोवस्की और उनकी पत्नी छाया कोजलोवस्की ने स्वागत किया। नेतन्याहू यहां आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने आए थे।

नेतन्याहू के साथ मोशे (11 वर्ष) भी ‘किप्पा’ और गहरे रंग का सूट पहने अपनी आया सांद्रा सैम्युल और दादा-दादी और नाना-नानी के साथ यहां मौजूद था।

पूरे समारोह के समय नेतन्याहू को लगातार मुस्कुराते और नन्हें मोशे से बातचीत और उन्हें उसके कंधे पर हाथ रखे देखा गया।

हिब्रू में अपने भाषण के दौरान, नेतन्याहू ने मोशे को मेजबानी के लिए शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, “आतंकवादी उस वक्त मोशे की आया सैंद्रा के प्यार की वजह से उसे नहीं मार सके। आपके पिता ने लोगों के प्रति प्यार को दिखाया, चाबाड हाउस में सबका स्वागत किया, सभी यहूदियों के लिए घर मुहैया कराया।”

नेतन्याहू ने कहा, “यहूदी लोगों को पहले काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन भगवान की मदद से, वे इससे उबर आए। वे लोग जी रहे हैं और हमेशा जीते रहेंगे।”

चाबाड हाउस के दोबारा खुलने के बाद यह पहली बार है कि इजरायल का कोई शीर्ष स्तरीय प्रतिनिधि यहां आया है। नेतन्याहू ने नरीमन हाउस के एक भाग जहां चाबाड हाउस स्थित है, उसे लीविंग मेमोरियल में बदलने की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493