आस्ट्रेलियन ओपन : चुंग ने ज्वेरेव को चौंकाया, अंतिम-16 में पहुंचे

मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के हेयोन चुंग ने शनिवार को चौथी सीड जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को हराते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक ज्वेरेव ने ज्वेरेव को 5-7, 7-6(7-3), 2-6, 6-3, 6-0 से हराते हुए पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचने में सफलता हासिल की।

मैच के बाद चुंग ने कहा, “ज्वेरेव को खिलाफ खेलने वाकई काफी कठिन था। मैं अपना 100 फीसदी देने का प्रयास कर रहा था और आज की मेरी सफलता का यह एक अहम कारक रहा।”

इस बीच, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने मुश्किल से हार बचाते हुए चौथे दौर में प्रवेश किया। थीम ने फ्रांस के एड्रियन मानारिनो को 6-4, 6-2, 7-5 से हराया। अब उनका सामना अमेरिका के टेनी सैंडग्रेन से होगा, जिन्होंने जर्मनी के मैक्सीमिलियन मार्टीयर को 5-7, 6-3, 7-5, 7-6(7-5) से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493