कश्मीर : एसपीओ एके-47 के साथ फरार

जम्मू, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले की एक पुलिस चौकी से विशेष पुलिस अधिकार(एसपीओ) अपनी एके-47 राइफल लेकर फरार हो गया है।

पुलिस ने बताया कि मुहम्मद यासीन शुक्रवार शाम किश्तवाड़ के मारवाह तहसील की पुलिस चौकी से अपनी राइफल लेकर फरार हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एसपीओ की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि एसपीओ किसी आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ या नहीं।

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा राज्य में आतंकवादियों से लड़ने के लिए तय मासिक भत्ते पर एसपीओ की बहाली की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493