छग : नक्सलियों ने 3 वाहन फूंके, विस्फोट में जवान घायल

बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि तुमनार के साप्ताहिक बाजार में आने-जाने वालों पर नदी के उस पार बेलनार से नक्सली निगाह रखते हैं। शनिवार को दोपहर 12 बजे वहां पर दो विस्फोट हुए। इसमें बाजार की सुरक्षा में तैनात एक जवान को हल्की खरोंच आई है।

उन्होंने बताया कि तीसरा विस्फोट नक्सलियों ने वहां जांच करने पहुंचे अधिकारियों पर करने की कोशिश की। उनका ये वार भी खाली गया। अधिकारियों के पहुंचने के पहले ही वहां विस्फोट हो गया और वे पाक-साफ बच गए।

आईजी सिन्हा ने कहा कि फरसपाल के काफी अंदरूनी क्षेत्र पंडेवार में जहां जिंदल कंपनी का निर्माण कार्य चला रहा था। वहां शुक्रवार की देर रात नक्सलियों ने अचानक धावा बोलकर दो ड्रिल मशीन और एक बाइक को आग लगा दिया। इसके सप्ताह भर पहले भी नक्सली इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

संबंधित थानों की पुलिस ने दोनों ही मामलों की गहनता से छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493