एंटनी ने कांग्रेस का आमंत्रण ठुकराने पर माकपा की निंदा की

तिरुवनंतपुरम, 21 जनवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरल इकाई द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ गठबंधन बनाने के कांग्रेस के आमंत्रण को ठुकराने पर निंदा की और इसे कांग्रेस के लिए ही फायदेमंद बताया।

कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी की बैठक में यहां शामिल होने आए एंटनी ने भाजपा के खिलाफ किसी पार्टी से गठबंधन को नकार दिया।

संवादाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, “सत्ताधारी माकपा के निर्णय पर एंटनी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस का विरोध करना हमारे लिए अच्छा ही है।”

उन्होंने कहा कि माकपा की केरल इकाई देश की धर्मनिरपेक्षता से ज्यादा मोदी को चाहती है। इतिहास और केरलवासी कभी माफ नहीं करते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493