पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार की सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने हालांकि दिन चढ़ने के बाद धूप निकलने के आसार जताए हैं।
इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 3़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी। इस बीच अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की जाएगी लेकिन न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7़ 4 डिग्री सेल्सियस, गया का 6़ 0 डिग्री तथा पूर्णिया का 8़ 0 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 7़ 6 डिग्री सेल्सयस और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath