बंगाल के वयोवृद्ध माकपा नेता निर्मल मुखर्जी का निधन

कोलकाता, 22 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक निर्मल मुखर्जी का रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया।

कोलकाता, 22 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक निर्मल मुखर्जी का रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया।

पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

निर्मल (82) के परिवार में उनकी दो बेटियां हैं।

निर्मल दो बार 1991 में और 2001 में बेहाला (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।

साल 1935 में जन्मे निर्मल 1957 में अविभाजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने और इसके विभाजन के बाद मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हो गए।

साल 1985 में उन्हें कोलकाता नगर निगम के पार्षद के रूप में चुना गया। बाद में वह मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य बने और 2005 में कोलकाता नगर निगम के अध्यक्ष चुने गए।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस और माकपा के राज्य सचिव सूर्जया कांता मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493