नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने सोमवार को कहा कि वह गृह मंत्री राजनाथ सिंह से वकील पी.पटेल को सुरक्षा देने के लिए बात करेंगे। पी.पटेल की याचिका पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है।
गोयल ने ट्वीट किया कि पटेल ने उनसे सोमवार को मुलाकात की और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
गोयल ने कहा, “मैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गृहमंत्री से बात करूंगा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।”
गोयल की यह टिप्पणी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आप के 20 विधायकों को लाभ का पद धारण करने पर अयोग्य करार देने को मंजूरी दिए जाने के बाद आई है।
dharmpath.com dharmpath