उरई कोतवाली के मोहल्ला नया रामनगर निवासी उमेशचंद्र की आठ साल बेटी सलोनी सोमवार को घर के पास स्थित स्कूल से लौटते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस और परिजन उसे तलाश रहे थे।
मंगलवार दोपहर सलोनी का शव कोतवाली क्षेत्र के करमेर मिनौरा हाइवे के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। छात्रा के गले में स्कूल की टाई मिली है। शक है कि टाई से छात्रा का गला दबाकर हत्या की गई है। छात्रा का शव मिलने की सूचना पर एएसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं पिता ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्लाट पर कब्जे का विवाद में बच्ची की हत्या की गई। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath