लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बुधवार को राज्य रोडवेज की एक बस और एक मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठी हुई थी और उसकी मौक पर ही मौत हो गई।
हालांकि बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री बाल-बाल बच गए। बस लखनऊ-हरदोई मार्ग पर जा रही थी। मोटरसाइकिल चला रखा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिसकर्मी और दमकल कर्मचारी जयपुरिया स्कूल के निकट घटनास्थल पर आग बुझाने और यात्रियों की मदद के लिए तत्काल पहुंचे।
पूरी बस में आग लगने के कारण पुलिस ने व्यस्त सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही को कुछ देर तक रोक दिया।
बस के यात्रियों को बाद में एक अन्य बस से अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया।
dharmpath.com dharmpath