जयपुर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज को पूरे भारत में प्रदर्शन करने की अनुमति देने के बावजूद करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने बुधवार को कहा कि राजपूत संगठन संजय लीला भंसाली की फिल्म को रिलीज नहीं होने देगा।
कलवी ने कहा, “हम अपने उस रुख पर अटल हैं कि इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। 25 जनवरी आए और जाए लेकिन हम फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।”
उन्होंने ‘मां-रानी पद्मावती के अपमान पर’ लोगों से फिल्म का बहिष्कार करने के लिए खुद से कर्फ्यू लगाने का आह्रान किया।
फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के नाम पर हो रही हिंसा के बारे में पूछे जाने पर कलवी ने कहा कि यह दुखद है लेकिन इसके लिए भंसाली जिम्मेदार हैं।
dharmpath.com dharmpath