गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में घना कोहरा

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, फिर भी गणतंत्र दिवस पर लोगों के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली।

लोग कड़कड़ाती ठंड में 69वें गणतंत्र दिवस का जश्न देखने के लिए राजपथ पहुंचे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 50 मीटर रही, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी रहा। दिन में भी हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते 18 ट्रेनें रद्द हो गई हैं, जबकि 35 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और दो के संचालन के समय में फेरबदल किया गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शाम के समय हल्के से लेकर घने कोहरे के छाए रहने की संभावना है।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमना सामान्य से दो डिग्री कम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493