मप्र में मौसम साफ, तापमान बढ़ा

भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ है और तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी में राज्य का मौसम शुष्करहने की संभावना जताई है।

राज्य में हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव के चलते मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है। मौसम विभाग के अनुसार, जब हवाओं का रुख उत्तरी होता है तो ठंड का असर बढ़ जाता है, ठीक वहीं उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होते ही ठंड कम हो जाती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.2 डिग्री, ग्वालियर का 10.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493