पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित पूरे बिहार में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्घि दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath