बुंदेलखंड : किसान के बेटे ने आर्थिक तंगी के चलते जान दी

पृथ्वीपुर थाने के अंतर्गत आने वाले गरर्ौली गांव के मातादीन यादव ने बताया कि उनके 45 वर्षीय पुत्र बेटा श्रेयांश ने मंगलवार की सुबह घर के उपरी हिस्से में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि उनके पास कुल सात एकड़ जमीन है, जिसमें सूखा के कारण फसल नहीं हो रही है। परिवार के भरण पोषण के लिए वह मजदूरी करता था जिससे परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा था। श्रेयांश अपनी 18 वर्षीय बेटी के विवाह के लिए भी परेशान रहता था।

परिजनों के मुताबिक आर्थिक तंगी के कारण श्रेयांस काफी समय से तनाव में था। आशंका है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

पृथ्वीपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह परिहार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पिछले दिनों पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में इससे पहले भी एक किसान के बेटे ने इसलिए आत्महत्या कर ली थी क्योंकि गांव में रोजगार नहीं था और उसके पिता ने उसे दिल्ली जाकर काम करने की अनुमति नहीं दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493