उत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में 4 पर्यटकों की मौत

देहरादून, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के नैनीताल में एक कार एक नहर में गिर गई, जिसमें चार पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत नाजुक है।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना में एक शख्स जीवित बच गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार में छह लोग सवार थे। मृतकों में दो गुजरात के हैं और पहाड़ी राज्य में छुट्टियां मनाने आए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया घटना बुधवार देर रात उस समय हुई, जब एर्टिगा कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन रामनगर इलाके में बलु सुंदरी मंदिर के पास सिंचाई नहर में गिर गया।

मृतक के रिश्तेदार एक अन्य कार में थे, जो एर्टिगा के पीछे चल रही थी।

उन लोगों के शोर मचाने पर इलाके के लोग कार में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़े। एक शख्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।

गंभीर रूप से घायल होने के चलते चंचल मदन गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493