चेन्नई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड की बिक्री में पिछले महीने 13 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
चेन्नई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड की बिक्री में पिछले महीने 13 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने जनवरी में कुल 18,101 वाहनों की बिक्री की, जबकि साल 2017 के जनवरी में कुल 14,872 वाहनों की बिक्री हुई थी।
चालू वित्त वर्ष में जनवरी तक कंपनी ने कुल 1,34,240 वाहनों की बिक्री की, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी ने कुल 1,12,317 वाहनों की बिक्री की थी।
dharmpath.com dharmpath