उप्र : खेत गए किसान की गोली मारकर हत्या

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी राकेश तिवारी (34) भाजपा नेता अवधेश तिवारी उर्फ हीरा का छोटा भाई है। उसका अमिलिहा रोड के किनारे खेत है, जहां अन्ना मवेशियों का आतंक रहता है। बुधवार रात राकेश अपने खेत की रखवाली करने गया था। देर रात अज्ञात लोगों ने कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को बरछी से भी गोदा।

गुरुवार सुबह जब परिजन खेत पहुंचे, तो राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। परजिनों का शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ बिसंडा एसओ व ओरन चौकी प्रभारी घटना स्थल पहुंचे और पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिसंडा के एसओ प्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493