मप्र में सुबह मौसम साफ

भोपाल, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है, लेकिन रातें अब भी ठिठुरन भरी हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव से ठंड का असर कम होने के साथ तापमान भी उछाल मार रहा है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह ठंड का असर कम रहा। धूप का असर दिन चढ़ने के साथ तल्ख होने लगता है, लेकिन रातें अब भी ठिठुरन पैदा करने वाली हैं।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है, शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13़ 4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13 डिग्री, ग्वालियर का 11़ 5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31़ 3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30़ 9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493