छग : कानून की छात्रा हुई छेड़छाड़ की शिकार

उन्होंने कहा कि रात को एचएनएलयू के प्रांगण में फ्रेशर्स पार्टी हुई थी। इसमें कुछ बाहरी लोग भी आ गए थे। उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया। आरोपी छात्र का नाम आयुष है। घटना के बाद से वह फरार है। राखी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला कायम किया गया है।

एएसपी शर्मा ने कहा कि शनिवार की देर रात तक हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में पार्टी चल रही थी। इसमें कुछ बाहरी छात्र भी शामिल हो गए। जिस आयुष पर आरोप लगा है, वह आईटीएम विश्वविद्यालय का छात्र बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही वह फरार है। खबर तो यह भी है कि ज्यादातर छात्र-छात्राएं नशे की हालत में थे।

पार्टी के लिए किसी से भी अनुमति नहीं ली गई थी। यह पार्टी रात 12 बजे तक चली। विश्वविद्यालय प्रबंधन इस मामले में कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या प्रबंधन ने इस पार्टी के लिए छात्रों को अनुमति दी थी? कानून पढ़ाने वालों को कानून तोड़ने का अधिकार किसने दिया?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493