कोलकाता, 4 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता में एक झुग्गी बस्ती में रविवार को आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
नगर अग्नि नियंत्रण मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा, “राजाबाजार विज्ञान कॉलेज के दूसरी तरफ स्थित झुग्गी बस्ती में शाम 4.30 बजे आग लग गई। लेकिन इसे शाम 6.30 बजे तक सफलतापूर्वक बुझा दिया गया।”
उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन की 10 गाड़ियां भेजी गईं। पतली गलियां और रास्तों में ज्वलनशील पदार्थो से बने अस्थाई घरों के कारण शुरुआत में उन्हें स्थिति से निपटने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अग्निशमन कर्मियों के अनुसार, आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।
अधिकारी के अनुसार, कुछ झोपड़ियों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान का सही अनुमान अभी नहीं लगाया जा सका है। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath