अकाली विधायक अजीत सिंह कोहाड़ का निधन

चंडीगढ़, 5 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के जालंधर में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वह जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक थे।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, कोहाड़ ने रात का खाना खाने के बाद बैचेनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ से लगभग 155 किलोमीटर दूर जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह 2007-2012 के दौरान राज्य में अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार में परिवहन मंत्री थे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बावजूद कोहर शाहकोट सीट से चुनाव जीते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493