उप्र में 2 महिलाओं से दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज

बांदा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दो दिन पूर्व दो महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि खेत में हरा चारा काटने गई दलित समुदाय महिलाओं के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया गया था।

थानाध्यक्ष बिसंड़ा प्रकाश यादव ने बताया, “दो दिन पहले खेत में हरा चारा काटने गई दलित समुदाय की दुष्कर्म पीड़िता और उसकी जेठानी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म के एक साल पुराने मामले में सुलह नहीं होने पर दोबारा दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी युवक शिवराम मिश्रा के खिलाफ जांच के बाद सोमवार को आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।”

उधर, शिकायतकर्ता दलित परिवार के सदस्य ने आरोप लगाया है कि आरोपी को सत्ता पक्ष के एक विधायक का संरक्षण मिला हुआ है। पिछले साल के मामले में पुलिस ने आरोपी को दो बार गिरफ्तार किया था और विधायक के दबाव में दोनों बार थाने से छोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि विधायक के ही दबाव में पुलिस ने ‘दुष्कर्म’ के मामले को ‘छेड़खानी’ का रूप देकर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।

गौरतलब है कि दो दिन तक यह मामला मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा, तभी पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष बिसंड़ा को मौके पर भेजकर जांच करवाई थी। माना जा रहा है कि मीडिया के दबाव में पुलिस को यह मामला दर्ज करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493