मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मोद्योग से चार दशकों से जुड़े दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म उद्योग में बने रहने के लिए कुछ नया करने की हिम्मत होनी चाहिए।
महेश भट्ट ने मंगलवार को ट्वीट किया, “मनोरंजन जगत में बने रहने के लिए आपको अपने आपको लगातार तराशते रहने और कुछ नया करने की हिम्मत और क्षमता दिखाने की आवश्यकता है।”
‘सारांश’, ‘डैडी’, ‘दिल है की मानता नहीं’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले महेश भट्ट अपने होम बैनर विशेष फिल्म्स के सह-मालिक हैं।
dharmpath.com dharmpath