आप सरकार के 3 साल, ‘विकास यात्रा’ रविवार को

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) रविवार को दिल्ली सरकार के तीन साल पूरे होने पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा निकालेगी। यह जानकारी शुक्रवार को वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने दी।

राय ने कहा, “पार्टी 11 फरवरी को दिल्ली की जनता के साथ अरविंद केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां साझा करने के लिए एक यात्रा निकालेगी। पार्टी आप विधायकों, मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सभी 70 विधानसभाओं में विकास यात्रा निकालेगी। इसका उद्देश्य जनता से संवाद स्थापित करना है।”

उन्होंने कहा कि आप नेता और जनता के प्रतिनिधि लोगों से मिलेंगे और तीन सालों में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाएंगे।

14 फरवरी को आप सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में विधानसभा-वार पार्टी पदाधिकारी जनता से मिलकर सरकार की उपलब्धियां बाटेंगे।

राय ने कहा कि कार्यकर्ता जनता से भी प्रतिक्रिया लेकर सरकार तक पहुंचाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493