उप्र : योगी ने किया पंडित दीनदयाल की मूर्ति का अनावरण

लखनऊ, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी के निकट बख्शी का तालाब में पडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सियासत में परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों पर जमकर प्रहार किया।

बख्शी का तालाब स्थित पं़ दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान के परिसर में आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पं़ दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा राष्ट्रहित के बारे में सोचा। पंडित जी ने अपने समय में जो सूत्र वाक्य या नारे दिए थे, वे आज भी प्रासंगिक हैं।

परिवारवाद पर करारा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पं़ दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. राम मनोहर लोहिया सदैव परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं, जिस परिवारवाद को वे सब खत्म करना चाहते थे, आज कुछ दल उसी को संरक्षण दे रहे हैं।

उन्होंने ने कहा, “पं़ दीनदयाल और लोहिया जी ने राष्ट्रहित को सदैव सवरेपरि रखा, लेकिन आज उनके नाम पर कुछ लोग अपने परिवार के फायदे की राजनीति कर रहे हैं। इससे उनकी आत्माओं को कष्ट हो रहा होगा।”

योगी ने कहा कि पंडित जी जैसे महापुरुषों से जीवन जीने की सीख मिलती है। ऐसे महापुरुषों ने ही समय-समय पर समाज व राष्ट्र को सही राह दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी विभूतियों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हाल ही में दिए अपने बयान में पं़ दीनदयाल के बारे कहा है, “यह वही उपाध्याय हैं, जिन्होंने कहा था कि संविधान को फाड़ देना चाहिए, क्योंकि यह बाहर से लिए विचारों से भरा है।”

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पं़ दीनदयाल के सिद्धांतों पर चल रही है। परियोजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान के लोगों को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार खाद्यान्न को लेकर भी सजग है। इसका फायदा सीधे गरीबों को मिले, ऐसा संकल्प उन्होंने लिया है।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और सांसद कौशल किशोर समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493