बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पप्पू सिंह निवासी मोहल्ला नई आबादी खाई की कोठी गेट पर जूते की दुकान है। दोपहर में वह अपनी दुकान पर बैठे काम कर रहे थे। तभी 10-12 दबंग दुकान पर पहुंचे और पप्पू के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पप्पू के सिर में चोट लग गई। मारपीट से बाजार में अफरा तफरी मच गई।
शोर मचने पर हमलावर भागने लगे तो कुछ लोगों ने उनका पीछा कर चार हमलावरों को दबोच लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकि आरोपियों को हवालात में डाल दिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath