राजकुमार राव अभिनीत ‘ओमेर्टा’ 20 अप्रेल को रिलीज होगी

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार हंसल मेहता की फिल्म ‘ओमेर्टा’ 20 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।

शनिवार को फिल्म के निर्माता ने एक बयान जारी कर फिल्म रिलीज की तारीख बताई।

‘ओमेर्टा’ पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है।

फिल्म में चश्मा लगाए और बड़ी डाढ़ी रखे राजकुमार राव ने इससे पहले कहा था कि फिल्म देखकर आपको इस खतरनाक दुनिया की असलियत पता चलेगा।

‘सिटी लाइट’, ‘अलीगढ़’ और ‘शाहिद’ में एक साथ काम करने के बाद हंसल मेहता और राजकुमार की जोड़ी ‘ओमेर्टा’ में एक बार फिर जादू बिखेरेगी।

फिल्म को कई पुरस्कार मिले हैं और इसे टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म को जिओ मामी फिल्मोत्सव में भी प्रदर्शित किया गया था।

‘स्विस एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता नाहिद खान हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493