अमाल के लिए जिंदगी कुर्बान कर सकते हैं जॉर्ज क्लूनी

लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जॉर्ज क्लूनी अपनी जिंदगी से ज्यादा पत्नी अमाल की जिंदगी की परवाह करते हैं और उनका कहना है कि वह उनके लिए अपना जीवन तक कुर्बान कर सकते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, टीवी शो ‘माई नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन विद डेविड लेटरमैन’ में शामिल हुए जॉर्ज से जब शो के मेजबान ने पूछा कि क्या बच्चे होने के बाद से उनका ध्यान खुद से और पत्नी से ज्यादा अब बच्चों पर रहता है?

जॉर्ज ने इस पर कहा, “जुड़वा बच्चों का पिता बनने से पहले मैं अमाल के बारे में यह महसूस करता था कि मैं उस महिला से मिला हूं, जिसकी जिंदगी मेरी जिंदगी से कहीं ज्यादा मायने रखती है। इससे पहले कभी मैंने ऐसा अनुभव नहीं किया था।”

अमाल इस महीने की शुरुआत में 40 साल की हो गईं। यह जोड़ा बच्चों के बिना कथित रूप से कैलिफोर्निया में कहीं 24 घंटे की यात्रा पर गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493