मप्र में हवाओं ने बढ़ाई ठंड

भोपाल, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद हवाओं ने बुधवार को ठंड बढ़ा दी। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड भी बढ़ी है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, जबलपुर एवं शहडोल संभागों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा कई स्थानों पर बारिश की भी संभावना है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, इंदौर का 13.3 डिग्री, ग्वालियर का 10 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री, इंदौर का 26.7 डिग्री, ग्वालियर का 24.4 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 19़.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493