यूरोपा लीग : फर्नाडिस की हैट्रिक से जीता लोकोमोटिव

नाइस (फ्रांस), 16 फरवरी (आईएएनएस)। मैनुएल फर्नाडिस की हैट्रिक के दम पर रूस के फुटबाल क्लब लोकोमोटिव मास्को ने यूरोपा लीग के अंतिम-32 दौर के पहले चरण के मैच में फ्रांसीसी क्लब नाइस को मात दी।

एलियांज स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए मैच में लोकोमोटिव ने नाइस को 3-2 से हराया।

समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में मारियो बालोटेली ने चौथे और 28वें मिनट में दो गोल कर नाइस को 2-0 की बढ़त दे दी।

मैनुएल फर्नाडिस ने पेनाल्टी पर मिले अवसर को भुनाया और 45वें मिनट में लोकोमोटिव का खाता खोला।

इसके बाद, फर्नाडिस ने दूसरे हाफ में 69वें और 77वें मिनट में अपनी हैट्रिक लगाने के साथ ही लोकोमोटिव को नाइस पर 3-2 से जीत दिलाई।

दोनों क्लबों के बीच अंतिम-32 लीग के दूसरे चरण का मैच 22 फरवरी को मॉस्को के आरजेडडी-एरीना में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493