उप्र में तेज धूप से तापमान में उछाल

लखनऊ, 19 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अन्य जिलों में सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन में हवा चलने से थोड़ी ठंडक बनी रहेगी। अगले सप्ताह से तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, कानपुर का 14 डिग्री, इलाहाबाद का 16.5 डिग्री, बनारस का 11.7 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493