भोपाल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से तेज धूप खिली है, जिससे ठंड का असर कम है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में सोमवार को मौसम साफ होने से ठंड से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आया है और ठंड का असर कम होने के साथ तापमान में उछाल आया है। रात में हालांकि ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.1, ग्वालियर का 9.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.6 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 27.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath